वेनेजुएला पर अमेरिका के एक्शन से भड़का चीन, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया

Edited By Updated: 04 Jan, 2026 06:07 AM

china is angered by the us action against venezuela

चीन ने वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शनिवार, 3 जनवरी 2026 को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले बेहद...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका ने शुक्रवार देर रात को वेनेजुएला पर ‘‘बड़े पैमाने पर हमले'' किये और कहा कि देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। मादुरो और उनकी पत्नी को सैन्य अड्डे स्थित उनके घर से रात में पकड़ा गया। उन्हें एक अमेरिकी युद्धपोत पर बैठाकर न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है।

वहीं चीन ने वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शनिवार, 3 जनवरी 2026 को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले बेहद चौंकाने वाले हैं और यह एक संप्रभु देश के खिलाफ बल प्रयोग का गंभीर मामला है। इस बयान की जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अमेरिका द्वारा वेनेजुएला जैसे स्वतंत्र और संप्रभु देश पर हमला किए जाने से गहराई से स्तब्ध है। मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी देश के राष्ट्रपति के खिलाफ सैन्य ताकत का इस्तेमाल पूरी तरह गलत है। बयान में कहा गया,
“चीन अमेरिका द्वारा एक संप्रभु देश के खिलाफ बल प्रयोग और किसी देश के राष्ट्रपति के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है।”

चीन ने अमेरिका की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि वेनेजुएला पर हमला न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह देश की संप्रभुता पर सीधा हमला है। साथ ही, इससे पूरे लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “चीन अमेरिका के इस तरह के दबदबे वाले रवैये का सख्त विरोध करता है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है, वेनेजुएला की संप्रभुता को चोट पहुंचाता है और लैटिन अमेरिका व कैरेबियाई क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरे में डालता है।”

इसके साथ ही चीन ने अमेरिका से अपील की है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करे और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों व सिद्धांतों का सम्मान करे। चीन ने कहा कि किसी भी देश को दूसरे देशों की संप्रभुता और सुरक्षा से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।

चीन ने अपने बयान में आगे कहा, “हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन करे और अन्य देशों की संप्रभुता व सुरक्षा का उल्लंघन करना तुरंत बंद करे।”

गौरतलब है कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव चला आ रहा है और चीन खुले तौर पर वेनेजुएला की संप्रभुता के समर्थन में खड़ा रहा है। चीन के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की कार्रवाई को लेकर बहस और तेज होने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!