हसीना को मौत विवाद में कूदा चीन, बोला- 'यह बांग्लादेश का निजी मामला, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे’

Edited By Updated: 18 Nov, 2025 05:41 PM

china reacts to sheikh hasina s death sentence   bangladesh s internal matter

चीन ने शेख हसीना को दी गई मौत की सज़ा को बांग्लादेश का “आंतरिक मामला” बताते हुए हस्तक्षेप से साफ़ दूरी बनाई है। आईसीटी ने उन्हें छात्र विद्रोह के दौरान मानवता के अपराधों का दोषी माना था। चीन ने भरोसा जताया कि वह बांग्लादेश की स्थिरता और विकास में...

Bejing: चीन ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनायी गई मौत की सजा ढाका का ‘‘आंतरिक मामला'' है। चीन ने इस घटनाक्रम पर आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बांग्लोदश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-बांग्लादेश (आईसीटी) ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगी, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को पिछले वर्ष के छात्र विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए सोमवार को उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनायी थी।

 

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक प्रेस वार्ता में फैसले के बारे में पूछे जाने पर कहा, "यह बांग्लादेश का आंतरिक मामला है।" माओ ने कहा कि चीन बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति अच्छे पड़ोसी और मैत्रीपूर्ण नीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि बांग्लादेश एकजुटता, स्थिरता और विकास हासिल करेगा।'' हसीना पिछले साल 5 अगस्त को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत में रह रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!