Edited By shukdev,Updated: 27 Mar, 2020 09:59 PM
कोरोना वायरस महामारी से विश्व भर में अब तक 25,066 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से ज्यादातर मौतें यूरोप में हुई हैं। शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएफपी ने आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी। इस महामारी से यूरोप महाद्वीप सबसे ज्यादा प्रभावित...
पेरिस: कोरोना वायरस महामारी से विश्व भर में अब तक 25,066 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से ज्यादातर मौतें यूरोप में हुई हैं। शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएफपी ने आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी। इस महामारी से यूरोप महाद्वीप सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 17,314 मौतें हुई हैं। इटली में 8,165 लोगों की मौत हुई है, जो किसी यूरोपीय देश में सर्वाधिक है। स्पेन में 4,858 मौतें हुई हैं। वहीं, एशियाई देश चीन में 3,292 लोगों की मौतें हुई हैं। दिसंबर से विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 5,47,034 मामले दर्ज किए गए हैं।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के निर्धनतम लोगों के लिए दो अरब डॉलर की सहायता की अपील समेत मानवीय पहल की शुरुआत करते हुए बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी पूरी मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पहल की घोषणा करते हुए कहा कि कोविड-19 पूरी मानवता के लिए खतरा पैदा कर रहा है और पूरी मानव जाति को इससे लड़ना चाहिए। वैश्विक कार्रवाई और एकजुटता बहुत महत्वपूर्ण हैं। देशों के अकेले काम करने से ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा।