मगरमच्छ ने चिड़ियाघर के कर्मचारी पर कर दिया हमला

Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2024 04:48 PM

crocodile bites caretaker in jerusalem biblical zoo shot by guard

इजराइल के यरूशलम में रविवार को एक मगरमच्छ ने चिड़ियाघर के कर्मचारी पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। यहां के अधिकरियों ने...

यरूशलमः इजराइल के यरूशलम में रविवार को एक मगरमच्छ ने चिड़ियाघर के कर्मचारी पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। यहां के अधिकरियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइल की पुलिस ने कहा कि चिड़ियाघर के एक सुरक्षा गार्ड ने मगरमच्छ पर गोलियां चलाकर संभवतः उस व्यक्ति की जान बचाई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मगरमच्छ घायल हुआ या नहीं। ईन केरेम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्षीय चिड़ियाघरकर्मी को तुरंत सर्जरी के लिए ले जाया गया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!