Edited By Pardeep,Updated: 04 Jan, 2026 11:55 PM

नए साल 2026 की शुरुआत दुनिया के लिए तनाव भरी रही। जनवरी की 3 तारीख की रात अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हवाई हमला किया, जिसके बाद...
इंटरनेशनल डेस्कः नए साल 2026 की शुरुआत दुनिया के लिए तनाव भरी रही। जनवरी की 3 तारीख की रात अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हवाई हमला किया, जिसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया।
इस अचानक हुई कार्रवाई को कई जानकार 2026 के लिए अशुभ संकेत मान रहे हैं। इसी बीच फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां एक बार फिर सोशल मीडिया और वैश्विक बहस का विषय बन गई हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी सदियों पुरानी भविष्यवाणियों में 2026 को युद्ध, तबाही और वैश्विक टकराव का साल बताया था। उनकी भविष्यवाणियों की व्याख्या करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात उन बातों से मेल खाते नजर आ रहे हैं।
1. तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी
नास्त्रेदमस के अनुसार, साल 2026 में दुनिया ऐसे हालात में फंस सकती है जो तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाएं। उनकी भविष्यवाणी में कहा गया है कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा फैलेगी। देश आपस में दुश्मन बन जाएंगे। आम इंसान सबसे ज्यादा प्रभावित होगा और मानव सभ्यता बड़े पैमाने पर विनाश की ओर बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व में तनाव और अब अमेरिका-वेनेजुएला टकराव इस दिशा में इशारा कर रहे हैं।
2. रात के अंधेरे में “मधुमक्खियों” जैसा हमला
नास्त्रेदमस की एक रहस्यमयी भविष्यवाणी में रात के समय “मधुमक्खियों के झुंड” जैसे हमले का जिक्र मिलता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इसका मतलब असली मधुमक्खियां नहीं बल्कि छिपकर, योजनाबद्ध और अचानक किया गया हमला है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई रात की हवाई कार्रवाई को इसी भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि आधुनिक दौर में यह ड्रोन, मिसाइल या गुप्त सैन्य ऑपरेशन का संकेत हो सकता है।
3. सात महीने तक चलने वाला भीषण युद्ध
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में एक ऐसे बड़े युद्ध का जिक्र है जो:
-
करीब सात महीने तक चलेगा
-
भारी जान-माल का नुकसान होगा
-
दो बड़े वैश्विक नेताओं के बीच सीधा टकराव हो सकता है
-
दोनों नेता खुद को जीत के बेहद करीब मानेंगे और पीछे हटने को तैयार नहीं होंगे
जानकारों के अनुसार, यह भविष्यवाणी मौजूदा महाशक्तियों के टकराव की ओर इशारा कर सकती है।
4. समुद्र में टकराव, जहाज डूबने और महंगाई की आशंका
नास्त्रेदमस ने समुद्र से जुड़ी एक और गंभीर चेतावनी दी थी। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार समुद्र में एक विशाल जहाज डूब सकता है। नौसैनिक टकराव और समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ेगा, बंदरगाह प्रभावित होंगे, अनाज और जरूरी सामान की भारी कमी होगी और महंगाई आसमान छूने लगेगी। इसके चलते देशों में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ सकती है। किसी बड़े नेता या सरकार का पतन भी हो सकता है
क्या सच साबित होंगी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर इतिहास में कई बार बहस हो चुकी है। कुछ लोग इन्हें संयोग मानते हैं, तो कुछ का कहना है कि कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित हुई हैं।
हालांकि, विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि भविष्यवाणियों को सीधे सच मानना सही नहीं लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात वाकई चिंता बढ़ाने वाले जरूर हैं। अब सवाल यही है कि 2026 दुनिया के लिए चेतावनी साबित होगा या मानवता इससे सबक लेगी।