पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लगे भूकंप के झटके, 3 बच्चों की मौत

Edited By Updated: 02 Apr, 2023 12:21 AM

earthquake tremors in balochistan province of pakistan 3 children died

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रांत में आए भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 60 किलोमीटर...

कराचीः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रांत में आए भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 60 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था। 

मृतक बच्चों में दो लड़कियां भी शामिल
ईरान की सीमा से सटे शहर चमन में तीन बच्चों की मौत उस समय हो गई थी, जब भूकंप के कारण उनका मिट्टी से बना मकान ढह गया। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘मृतक बच्चों में दो लड़कियां भी शामिल हैं।'' प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के कारण मिट्टी से बने दो मकान ढह गये। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!