इंडोनेशिया में गोला-बारूद विस्फोट में 13 लोगों की मौत
Edited By Tanuja,Updated: 12 May, 2025 07:28 PM

इंडोनेशिया के 'वेस्ट जावा' प्रांत में सोमवार को प्रयोग की समयावधि बीत चुके गोला-बारूद के निस्तारण के दौरान हुए विस्फोट में चार सैनिकों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो ...
International Desk: इंडोनेशिया के 'वेस्ट जावा' प्रांत में सोमवार को प्रयोग की समयावधि बीत चुके गोला-बारूद के निस्तारण के दौरान हुए विस्फोट में चार सैनिकों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इंडोनेशिया के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल क्रिस्टोमी सियानतुरी ने बताया कि इंडोनेशिया के सैनिक गरुत जिले के सागरा गांव में पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में एक सैन्य गोदाम केंद्र में रखे अनुपयोगी और प्रयोग की समयावधि बीत चुके गोला-बारूद का निस्तारण कर रहे थे उस दौरान ही अचानक विस्फोट हो गया। सियानतुरी ने बताया कि इस विस्फोट में नौ नागरिक और चार सैन्यकर्मी मारे गए हैं तथा कई अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। सियानतुरी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Story

तुर्किये में पूर्व छात्र ने स्कूल पर की गोलीबारी, 16 लोग घायल, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

2167 लोगों की मौत... इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के 200 ठिकानों पर किया हमला

ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों पर दागीं मिसाइलें, तेहरान के आसपास सुनाई दी विस्फोटों की आवाजें

Earthquake in Afghanistan : देर रात आए भूकंप ने मचाई तबाही, 8 की मौत...लोगों में फैली दहशत

पाकिस्तान में फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा! आत्मघाती कार हमले में 5 लोगों की मौत, कई घायल

बड़ा हादसा: भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने बलूचिस्तान में मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

फिर भड़की जंग की आग! इजराइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत; जवाब में ईरान ने...

45 लोगों की मौत, अगले 4 दिन के लिए अलर्ट जारी... पाकिस्तान में बारिश का तांडव

Afghanistan road accident: अफ़गानिस्तान भीषण सड़क हादसा, बेकाबू वाहन ने घर को मारी टक्कर, 1 की मौत,...

Bangladesh: गैस लाइटर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत