गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा न्यूयॉर्क का Times Square, अचानक खौफ में बदली जश्न की खुशियां, खौफनाक Video आया सामने

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 10:29 AM

new york times square rocked by gunfire shots fired suddenly

दुनिया के सबसे मशहूर और भीड़भाड़ वाले चौराहों में से एक न्यूयॉर्क के 'टाइम्स स्क्वायर' (Times Square) पर गुरुवार की दोपहर अचानक हुई अंधाधुंध गोलीबारी से दहशत फैल गई। यह वारदात उस समय हुई जब हजारों की संख्या में लोग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA)...

Times Square Firing : दुनिया के सबसे मशहूर और भीड़भाड़ वाले चौराहों में से एक न्यूयॉर्क के 'टाइम्स स्क्वायर' (Times Square) पर गुरुवार की दोपहर अचानक हुई अंधाधुंध गोलीबारी से दहशत फैल गई। यह वारदात उस समय हुई जब हजारों की संख्या में लोग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैंपियन बनी न्यूयॉर्क निक्स (New York Knicks) की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतरे हुए थे। जश्न के माहौल के बीच अचानक हुईं कई राउंड फायरिंग ने खुशियों को खौफ में बदल दिया। राहत की बात यह है कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध हमलावर को मौके से ही दबोच लिया है।

पुलिस वैन के पास चलीं गोलियां

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खौफनाक वाकया स्थानीय समयानुसार गुरुवार को दोपहर करीब 3:40 बजे हुआ। पिछले हफ्ते से चल रहे टूर्नामेंट के बाद न्यूयॉर्क निक्स की जीत की खुशी में लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर परेड निकाली जा रही थी। इस जश्न में शामिल होने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि जहां गोलीबारी हुई वहां से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर पुलिस की गाड़ी (Picket) खड़ी थी। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में लगभग 10,000 पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई थी फिर भी हमलावर ने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें: Noida Murder Case: दो पड़ोसियों ने 50 साल के शख्स को सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती है टाइम्स स्क्वायर पर मौजूद सैकड़ों पर्यटक और आम लोग चीखते-चिल्लाते हुए अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तरफ भागने लगते हैं। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया है हालांकि उसकी हालत और पहचान के बारे में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें: Delhi Flyover Shooting: ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला लोधी रोड फ्लाईओवर, दुकानदार को मारी गोली, मची सनसनी

16 जून को भी हुआ था ऐसा ही बवाल

बता दे कि न्यूयॉर्क निक्स की इस खिताबी जीत के बाद यह कोई पहला वाकया नहीं है। इससे पहले 16 जून को भी टाइम्स स्क्वायर पर ऐसी ही अराजकता देखने को मिली थी। दरअसल टीम ने पूरे 53 साल के लंबे इंतजार के बाद एनबीए चैंपियनशिप (NBA Championship) जीती है जिसके कारण फैंस का जोश बेकाबू हो गया है। 

 

 

16 जून को भी जीत के कुछ ही घंटों बाद भीड़ के बीच गोलियां चली थीं जिसके बाद पुलिस ने एक शख्स के पास से लोड की हुई बंदूक बरामद की थी। पुलिस अब पकड़े गए नए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है ताकि गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!