हमास अब तीन इजरायली व पांच थाई बंधकों को छोड़ेगा, युद्धविराम समझौते के तहत आज होगी रिहाई

Edited By Updated: 30 Jan, 2025 04:59 AM

hamas will now release three israeli and five thai hostages

इजराइल के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हमास बृहस्पतिवार को होने वाली बंधकों की रिहाई के तहत दो महिलाओं और 80 वर्षीय एक पुरुष समेत तीन इजराइली नागरिकों तथा थाइलैंड के पांच नागरिकों को रिहा करेगा।

यरूशलमः इजराइल के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हमास बृहस्पतिवार को होने वाली बंधकों की रिहाई के तहत दो महिलाओं और 80 वर्षीय एक पुरुष समेत तीन इजराइली नागरिकों तथा थाइलैंड के पांच नागरिकों को रिहा करेगा। 

अधिकारी ने बताया कि इजराइली महिलाओं का नाम अर्बेल येहूद (29) और अगम बर्गर (19) तथा पुरुष का नाम गादी मोजेस (80) है। 

अधिकारी ने रिहा किये जाने वाले थाइलैंड के नागरिकों के नाम नहीं बताये। यह रिहाई इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम का हिस्सा है, जिसके तहत फलस्तीनी क्षेत्र में बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों और इजराइल द्वारा पकड़े सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!