बयानबाजी में एक-दूसरे से भिड़ गए अमेरिका और इजरायल, आखिर कौन कह रहा है सच?

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 07:40 PM

america and israel clashed with each other in rhetoric

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच बयानों में अंतर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस हमले की जानकारी से इनकार किया है, वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह...

नेशनल डेस्क : ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच बयानों में अंतर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस हमले की जानकारी से इनकार किया है, वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई अमेरिका के साथ समन्वय में की गई थी।

ट्रंप का दावा- हमें कोई जानकारी नहीं थी

अमेरिका के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने भी ट्रंप के बयान को दोहराते हुए कहा कि अमेरिका को इस खास हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि अमेरिका को इस हमले के बारे में कुछ पता नहीं था और इजराइल आगे इस तरह की कार्रवाई नहीं करेगा, जब तक ईरान दोबारा कतर पर हमला नहीं करता।

रिपोर्ट में इजराइल का अलग दावा

हालांकि, न्यूज एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के कुछ अधिकारियों का कहना है कि गैस फील्ड पर हमला अमेरिका के साथ तालमेल में किया गया था। इन अधिकारियों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि ट्रंप के बयान से वे हैरान नहीं हैं और यह रणनीति पहले भी अपनाई जा चुकी है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इजराइली अधिकारियों ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ईरान के फ्यूल डिपो पर हुए हमलों के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला था। उस समय भी अमेरिकी पक्ष ने सार्वजनिक रूप से इन हमलों से दूरी बनाई थी।खुद Pete Hegseth ने उस घटना पर कहा था कि “वे हमले अमेरिका द्वारा नहीं किए गए थे।”

इजराइल ने आधिकारिक तौर पर नहीं ली जिम्मेदारी

अब तक इजराइल ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले की खुलकर जिम्मेदारी नहीं ली है। ऐसे में इस पूरे मामले पर स्थिति साफ नहीं है और अलग-अलग बयानों से भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!