कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा: नशे में धुत 21 वर्षीय भारतीय युवक ने 3 को रौंदा, Video देखकर हुए रोंगटे खड़े

Edited By Updated: 24 Oct, 2025 09:36 AM

indian driver runs over 3 people in america

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हाल ही में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इस हादसे का मुख्य आरोपी जशनप्रीत सिंह नामक एक 21 वर्षीय भारतीय युवक माना जा रहा है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह खुलासा हुआ...

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया में हाल ही में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इस हादसे का मुख्य आरोपी जशनप्रीत सिंह नामक एक 21 वर्षीय भारतीय युवक माना जा रहा है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह खुलासा हुआ कि जशनप्रीत सिंह साल 2022 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। इस गंभीर और संवेदनशील हादसे पर अब व्हाइट हाउस ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इमिग्रेशन पॉलिसी और लाइसेंसिंग प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

अवैध तरीके से आया था अमेरिका, फिर भी मिला लाइसेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी जशनप्रीत सिंह को साल 2022 में कैलिफ़ोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में अमेरिकी बॉर्डर के पास पकड़ा गया था। हालांकि बाद में इमिग्रेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्हें अमेरिका में रहने के लिए छोड़ दिया गया था। अब उन पर नशे की हालत में लापरवाही से गाड़ी चलाने और तीन लोगों की मौत का आरोप लगा है। टक्कर इतनी तेज़ थी कि सड़क पर खड़े कई वाहनों में आग भी लग गई थी। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस व्यक्ति को पहले ही गैरकानूनी तरीके से पकड़ा गया था उसे कैलिफोर्निया ने व्यावसायिक वाहन चलाने का लाइसेंस किस आधार पर जारी किया था।

 

 

व्हाइट हाउस ने जताई चिंता, जांच के आदेश

इस हादसे ने बाइडेन प्रशासन की इमिग्रेशन नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।

कैरोलिन लेविट का बयान: उन्होंने कहा, "आपराधिक अवैध विदेशियों को वाणिज्यिक वाहन लाइसेंस जारी किए जाने के गंभीर परिणाम दिख रहे हैं।" उन्होंने आगे बताया कि परिवहन विभाग ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। कैरोलिन ने चिंता जताई कि देश में अवैध तरीके से आने वाले लोगों और उनके द्वारा किए जा रहे अपराधों की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। यह हादसा अमेरिका में इमिग्रेशन और सार्वजनिक सुरक्षा के नियमों को लेकर एक बड़ी बहस का कारण बन गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!