अमेरिकी पुलिस पर हत्या का आरोप: भारतीय को मारी गोली, परिवार का दावा- मदद के लिए किया था फोन लेकिन...

Edited By Updated: 19 Sep, 2025 08:35 AM

indian engineer killed by police firing in us

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय इंजीनियर को पुलिस ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भारतीय समुदाय और मृतक के परिवार में काफी गुस्सा है। परिवार ने पुलिस पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष...

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय इंजीनियर को पुलिस ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भारतीय समुदाय और मृतक के परिवार में काफी गुस्सा है। परिवार ने पुलिस पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 3 सितंबर को सांता क्लारा में हुई थी। तेलंगाना के महबूबनगर के रहने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद निजामुद्दीन जो अमेरिका में एक टेक फर्म में काम करते थे ने कथित तौर पर अपने रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार उन्हें एक घर में चाकूबाजी की सूचना मिली थी जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन को चाकू के साथ देखकर उन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल निजामुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार का दावा: मदद के लिए बुलाया था

दूसरी ओर निजामुद्दीन के परिवार ने पुलिस के दावों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि गोली लगने से पहले निजामुद्दीन ने खुद ही पुलिस को मदद के लिए बुलाया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार निजामुद्दीन एक शांत और धार्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उनकी नौकरी से गलत तरीके से निकाला गया था और वे नस्लीय उत्पीड़न और वेतन में धोखाधड़ी की भी शिकायतें कर रहे थे।

इस मामले की संयुक्त जांच सांता क्लारा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय और सांता क्लारा पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असलियत सामने आ पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!