Edited By Pardeep,Updated: 04 Apr, 2026 09:43 PM

अमेरिका में एक बड़ी कार्रवाई के तहत दिवंगत ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी और उनकी नातिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उनका लीगल परमानेंट रेजिडेंट स्टेटस (ग्रीन कार्ड) रद्द कर दिया।
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका में एक बड़ी कार्रवाई के तहत दिवंगत ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी और उनकी नातिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उनका लीगल परमानेंट रेजिडेंट स्टेटस (ग्रीन कार्ड) रद्द कर दिया।
ICE की हिरासत में दोनों महिलाएं…
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, “हमीदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी अब US Immigration and Customs Enforcement (ICE) की हिरासत में हैं।” ग्रीन कार्ड रद्द होने के तुरंत बाद यह कार्रवाई की गई।
आरोप क्या हैं?
विदेश विभाग के बयान में कहा गया है कि अमेरिका में रहते हुए हमीदेह अफशार ने:
- ईरानी शासन के समर्थन में प्रचार किया
- मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर हमलों का जश्न मनाया
- ईरान के नए सुप्रीम लीडर की तारीफ की
- अमेरिका को “ग्रेट सैटन” बताया
- Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) का खुलकर समर्थन किया, जिसे अमेरिका आतंकी संगठन मानता है
लॉस एंजेलिस में लग्जरी लाइफ, सोशल मीडिया पर एक्टिविटी
रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब करते हुए अफशार लॉस एंजिल्स में लग्जरी जिंदगी जी रही थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद पोस्ट्स से यह जानकारी सामने आई थी, हालांकि अब उनका अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और सुरक्षा एजेंसियां सख्त कदम उठा रही हैं।