तिहरे हत्याकांड का आरोपी बलूच मंत्री अब्दुल रहमान गिरफ्तार, घर की निजी जेल में  ढाता था जुर्म

Edited By Tanuja,Updated: 23 Feb, 2023 04:14 PM

pak baloch minister accused of barkhan triple murder arrested

पाकिस्तानी में बलूचिस्तान के निर्माण और संचार मंत्री सरदार अब्दुल रहमान खेतान को पुलिस ने तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।  मृतकों...

पेशावरः पाकिस्तानी में बलूचिस्तान के निर्माण और संचार मंत्री सरदार अब्दुल रहमान खेतान को पुलिस ने तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।  मृतकों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं जिको गोलियों से छलनी कर शव बरखान जिले के कुएं में फैंक दिए गए थे। 

 

 जानकारी के मुताबिक़ मृतकों की पहचान गिरन नाज (45), खान मुहम्मद मैरिज की पत्नी और उनके दो बेटों, मोहम्मद नवाज (25) और अब्दुल कादिर (15) के रूप में  हुई है। तीनों  के शव खेतान के आवास के पास एक कुएं से पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था।  पुलिस ने बताया कि तीनों शव बोरियों में बंद थे और सोमवार को रात करीब 8 बजे पाए गए। आरोप है कि मंत्री के घर में निजी जेल है जहां वह लोगों का जबरदस्ती अपहरण करके उनको यातनाएं देता है।

 

बरखान जिले में हुई इस बर्बरता को लेकर अब बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। फैयाज सुंबल चौक पर तीन शवों के साथ धरना देने वाले प्रदर्शनकारियों ने खेतान के खिलाफ मामला दर्ज करने, उन्हें मंत्रालय से हटाने और कैद में रखे गए पांच लोगों को बरामद करने की मांग की. पीड़ित परिवार के मुहम्मद मैरिज ने खेतान पर अपने परिवार के पांच अन्य सदस्यों को निजी जेल में रखने का आरोप लगाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!