आत्मघाती हमले में 13 सुरक्षाकर्मियों की मौत से दहला पाकिस्तान, अफगान सीमा पर 'गुलाम खान' क्रॉसिंग की बंद

Edited By Updated: 30 Jun, 2025 03:12 PM

pakistan closes key border crossing with afghanistan

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से सटी एक प्रमुख सीमा 'गुलाम खान क्रॉसिंग' को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह कदम  उत्तरी वज़ीरिस्तान  में शनिवार को हुए भीषण आत्मघाती हमले...

International Desk: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से सटी एक प्रमुख सीमा 'गुलाम खान क्रॉसिंग' को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह कदम  उत्तरी वज़ीरिस्तान  में शनिवार को हुए भीषण आत्मघाती हमले और सीमा पर हुई झड़पों के बाद उठाया गया है।पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि  यह निर्णय अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा। उत्तरी वजीरिस्तान जिले में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 3 घायल हो गए।

 

हमले के बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू  कर दी गई है, और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।  हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां आतंकी नेटवर्क के संभावित लिंक खंगाल रही हैं। गुलाम खान क्रॉसिंग  पाक-अफगान सीमा का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक और आवागमन बिंदु  है।

 

इसके बंद होने से दोनों देशों के बीच व्यापार और मानवीय आवाजाही प्रभावित होगी। यह सीमा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत  में स्थित है और अफगानिस्तान के  खोस्त प्रांत से जुड़ती है। अफगान सीमा बल के प्रवक्ता अबीदुल्ला फारूकी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने गुलाम खान सीमा को बंद कर दिया लेकिन इस कदम के पीछे कोई औपचारिक कारण साझा नहीं किया गया।  उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने वहां मौजूद ट्रकों और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का निर्देश  दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!