Pakistan Lady Don Pinky: सुंदर चेहरा, खतरनाक कारोबार, कौन है कराची की 'कोकीन क्वीन’ पिंकी

Edited By Updated: 15 May, 2026 08:27 AM

pakistan lady don pinky arrested karachi drug network cocaine smuggling

Pakistan Lady Don: पाकिस्तान की क्राइम दुनिया में ‘लेडी डॉन’ और ‘कोकीन क्वीन’ पिंकी की गिरफ्तारी के बाद बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ। दरअसल, पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने  चर्चित ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित हाई-प्रोफाइल...

Pakistan Lady Don: पाकिस्तान की क्राइम दुनिया में ‘लेडी डॉन’ और ‘कोकीन क्वीन’ पिंकी की गिरफ्तारी के बाद बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ। दरअसल, पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने  चर्चित ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित हाई-प्रोफाइल ड्रग सप्लायर अनमोल उर्फ ‘पिंकी’ को गिरफ्तार कर लिया है। कराची पुलिस और संघीय जांच एजेंसियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान उसे पकड़ा। अधिकारियों का दावा है कि पिंकी लंबे समय से कराची समेत कई बड़े शहरों में कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई चला रही थी। पुलिस के अनुसार, उसके ठिकानों से भारी मात्रा में कोकीन, अन्य ड्रग्स और एक पिस्तौल बरामद हुई है। जांच एजेंसियां उसे पाकिस्तान के सबसे सक्रिय ड्रग नेटवर्क ऑपरेटरों में से एक मान रही हैं।

अमीर इलाकों और प्राइवेट पार्टियों तक फैला था नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि पिंकी का नेटवर्क मुख्य रूप से पाकिस्तान के बड़े शहरों-कराची, लाहौर और इस्लामाबाद-में सक्रिय था। बताया जा रहा है कि उसका कारोबार खास तौर पर हाई-सोसायटी, प्राइवेट पार्टियों और पॉश इलाकों को निशाना बनाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DHA और क्लिफ्टन जैसे महंगे इलाकों में उसकी सप्लाई काफी मजबूत थी। ड्रग्स की डिलीवरी के लिए महिला कूरियर, बाइक राइडर्स, ट्रेन नेटवर्क और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता था। जांचकर्ताओं का कहना है कि वह अलग-अलग क्वालिटी की कोकीन बेचती थी। कथित तौर पर White Coke और Golden Category नाम से ड्रग्स सप्लाई की जाती थी, जिनकी कीमत हजारों रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है।

छोटी  उम्र से शुरू हुआ अपराध का सफर
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिंकी का जन्म 1995 में कराची के बलूच पारा इलाके में हुआ था। बताया जाता है कि उसने सिर्फ 14 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। शुरुआती दौर में वह मॉडलिंग और डांस पार्टियों की दुनिया से जुड़ी बाद में उसने कथित तौर पर एक ऐसे वकील से शादी की, जिसके अंतरराष्ट्रीय ड्रग कारोबार से संबंध बताए जाते हैं। इसके बाद उसकी जिंदगी अपराध की दुनिया में और गहराती चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में उसने एक पुलिस अधिकारी से भी शादी की थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि अपने भाइयों नासिर और शौकत की मदद से उसने ड्रग कारोबार को बड़े लेवल पर फैलाया। कहा जा रहा है कि उसने इंटरनेट और ऑनलाइन रिसर्च के जरिए कोकीन तैयार करने के तरीके सीखे।

रिश्वत देकर बच निकलने के आरोप
पिंकी पर पहले भी गिरफ्तारी से बचने के लिए रिश्वत देने के आरोप लग चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब पांच साल पहले पंजाब क्षेत्र में उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन कथित तौर पर भारी रकम देकर वह छूट गई थी। उस पर अपनी पहचान छिपाने के लिए फिंगरप्रिंट मिटाने हेतु तेजाब इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के दायरे में है।

अदालत में पेशी के दौरान VIP ट्रीटमेंट पर विवाद
गिरफ्तारी के बाद पिंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में वह बिना हथकड़ी, सनग्लासेस पहने और हाथ में पानी की बोतल लिए दिखाई दी, जबकि जांच अधिकारी उसके पीछे चलता नजर आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने सवाल उठाया कि एक गंभीर आरोपों वाली आरोपी को विशेष सुविधा क्यों दी गई।

विवाद बढ़ने पर कराची के एडिशनल IG ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सिंध के गृह मंत्री ने भी कहा कि यदि किसी अधिकारी ने नियमों के खिलाफ आरोपी को विशेष प्रोटोकॉल दिया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!