पाकिस्तान में पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 05:58 PM

police constable shot dead by bike borne assailants in pakistan s khyber pakhtun

पेशावर के बन्नू जिले में ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कांस्टेबल कुद्दुस की अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों के खिलाफ तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है।

Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक पुलिस कांस्टेबल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सलीम अब्बास कुलाची ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले की दोमेल तहसील के बाचा खान चौक पर यह घटना हुई।

 

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद हमलावरों ने ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल कुद्दुस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। कांस्टेबल कुद्दुस यहां वजीर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के साथ पहरेदार के रूप में तैनात थे और हमले के तुरंत बाद पुलिस की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची तथा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

 

डीपीओ कुलाची ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किए गए हैं। पाकिस्तान में पिछले साल से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है। विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा नवंबर 2022 में सरकार के साथ अपने संघर्ष विराम को समाप्त कर दिए जाने के बाद यह हमले अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!