युद्ध अपराध को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन क्रीमिया पहुंचे

Edited By Parveen Kumar,Updated: 18 Mar, 2023 10:50 PM

putin arrives in crimea after arrest warrant issued over war crimes

यूक्रेन के काला सागर प्रायद्वीप पर कब्जे की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया की यात्रा की।

इंटरनेशनल डेस्क : यूक्रेन के काला सागर प्रायद्वीप पर कब्जे की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया की यात्रा की। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से युद्ध अपराध के आरोप में पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को रूसी राष्ट्रपति ने एक कला स्कूल और बच्चों के एक केंद्र का दौरा किया।

अदालत ने शुक्रवार को उनपर यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए उनके व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। यह युद्ध लगभग 13 महीने पहले शुरू हुआ था। रूस ने वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

113/3

22.0

Australia are 113 for 3 with 28.0 overs left

RR 5.14
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!