भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ से 16 लोगों की मौत, 140 से अधिक घरों को पहुंचा नुकसान

Edited By Updated: 06 Jan, 2026 10:45 PM

sixteen people have died in sudden floods triggered by heavy rains

इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि मानसून की बारिश के कई दिनों के...

मनाडोः इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि मानसून की बारिश के कई दिनों के बाद सोमवार तड़के नदियों के तटबंध टूट गए, जिससे चट्टानों के मलबे के साथ कीचड़ बहने लगा। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि इससे सियाउ तागुलंदांग बियारो जिले में कई लोग बह गए और गांव जलमग्न हो गए। मुहारी ने बताया कि पुलिस और सेना के सहयोग से आपातकालीन बचाव कर्मी इंडोनेशिया के चौथे सबसे बड़े द्वीप सुलावेसी के उत्तरी छोर से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से द्वीप सियाउ के तबाह हुए चार गांवों में तैनात किए गए हैं। कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों और बाधित संचार सुविधाओं के कारण आवागमन बाधित है। 
PunjabKesari
मुहारी ने बताया कि पहाड़ियों से नीचे गिरे मलबे और कीचड़ में कम से कम सात घर बह गए और 140 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। बाढ़ के कारण 680 से अधिक निवासियों को चर्चों और सार्वजनिक भवनों में बने अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी। 
PunjabKesari
नॉर्थ सुलावेसी खोज और बचाव कार्यालय के प्रवक्ता नूरियाडियन गुमेलेंग ने बताया कि मंगलवार को मौसम में सुधार होने और बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही बचाव दल ने 16 शव बरामद किए और उन क्षेत्रों में तीन अन्य लापता निवासियों की तलाश जारी रखी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!