Iran Israel War : इजराइल की ऑयल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल हमला...कितना हुआ नुकसान? सामने आई पूरी तस्वीर

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 11:02 PM

iranian missile attack on israeli oil refinery

ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में इजरायल के उत्तरी बंदरगाह शहर Haifa स्थित ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। हालांकि, इजरायल के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में इजरायल के उत्तरी बंदरगाह शहर Haifa स्थित ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। हालांकि, इजरायल के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित

इजरायल के ऊर्जा मंत्री Eli Cohen ने बताया कि हमले के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई लेकिन ज्यादातर इलाकों में बिजली जल्द ही बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा,  “उत्तरी इलाके में पावर ग्रिड को जो नुकसान हुआ है, वह सीमित और ज्यादा गंभीर नहीं है।”

ईरान का दावा—कई ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान कीइस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने हाइफ़ा की रिफाइनरी के साथ-साथ दक्षिणी शहर Ashdod की रिफाइनरी को भी निशाना बनाया। इसके अलावा “सुरक्षा ठिकानों और सैन्य सहायता केंद्रों” पर भी सटीक मिसाइल हमले किए गएहालांकि, अशदोद रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

मौके पर बम निरोधक दस्ते तैनात

पुलिस के मुताबिक हाइफ़ा में कई जगहों पर मिसाइल के अवशेष गिरे। इन जगहों पर बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Units) जांच कर रहे हैं।

खतरनाक मलबे की जांच

इजरायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने बताया कि एक इंटरसेप्ट की गई मिसाइल का मलबा हाइफ़ा में गिरा। इसे खतरनाक पदार्थ (Hazardous Material) के तौर पर जांचा जा रहा है।

बिजली लाइन पर असर, 45 मिनट में बहाली

इज़राइल इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन के अनुसार हाइफ़ा क्षेत्र में एक बिजली लाइन शरपनल (मिसाइल के टुकड़े) से प्रभावित हुई। इससे थोड़ी देर के लिए बिजली गुल हुई, करीब 45 मिनट के भीतर सभी उपभोक्ताओं की बिजली बहाल कर दी गई।

 पहले भी हो चुका है हमला

पिछले साल जून में भी हाइफ़ा की इसी रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल हमला हुआ था। उस हमले में 3 लोगों की मौत हुई थी और ऑपरेशन रोकना पड़ा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!