स्पेन में मोरक्को फुटबॉल टीम का अपमान करने वाला होटल कर्मी गिरफ्तार

Edited By Updated: 28 Mar, 2023 11:07 AM

spaniard detained over racist insults against morocco team

स्पेन के मैड्रिड में एक होटल के कर्मचारी को मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नस्लीय आधार पर अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।...

 मैड्रिड:  स्पेन के मैड्रिड में एक होटल के कर्मचारी को मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नस्लीय आधार पर अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई' को सोमवार को यह जानकारी दी। कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक सामग्री प्रकाशित की। पोस्ट को देखने वाले होटल के अन्य कर्मचारियों ने उसकी निंदा की।

 

कुछ पोस्ट में अपमानजक सामग्री के साथ मोरक्को के खिलाड़ियों की तस्वीरें भी थीं। मोरक्को की फुटबॉल टीम स्पेन की राजधानी के मेट्रोपोलिटन स्टेडियम में मंगलवार को पेरू का सामना करेगी। पिछले साल कतर में हुए फुटबॉल विश्व कप में मोरक्को ने स्पेन और पुर्तगाल को हराकर सबको चौका दिया था। हालांकि वह सेमीफाइनल में फ्रांस से हार गई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!