नेपाल में आए जोरदार भूकंप से हिल गए भारत के ये राज्य, डरे सहमे लोग घरों से भागे बाहर

Edited By Updated: 04 Apr, 2025 08:30 PM

these states of india were shaken by the severe earthquake in nepal

नेपाल में शुक्रवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। झटके इतने तेज नहीं थे कि कोई बड़ा नुकसान हो, लेकिन लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी तरह के नुकसान या घायल होने की खबर...

इंटरनेशनल डेस्क : नेपाल में शुक्रवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। झटके इतने तेज नहीं थे कि कोई बड़ा नुकसान हो, लेकिन लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी तरह के नुकसान या घायल होने की खबर नहीं मिली है।

भूकंप का एपीसेंटर नेपाल में बताया गया है, इसलिए इसके असर भारत के कुछ हिस्सों तक भी पहुंचा। बता दे नेपाल के इस भूंकप का असर यूपी-उत्तराखंड में भी देखने को मिला है। हालांकि, भारत के इन राज्यों में भी हताहत की कोई सूचना अब तक नहीं है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!