ये है दुनिया का सबसे महंगा जूता, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 26 Sep, 2018 10:30 AM

this is the world s most expensive shoe

दुनिया की जूतों की सबसे महंगी जोड़ी कल यानि 26 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतारी जा रही है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर है। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह

दुबईः दुनिया की जूतों की सबसे महंगी जोड़ी कल यानि 26 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतारी जा रही है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर है। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार यह लग्जरी जूता हीरों तथा असली सोने से बना है। इसे नौ माह में डिजाइन किया गया है और बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पैशन डायमंड शू की कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। रुपये में यह कीमत 1.23 अरब बनती है। इसमें सैकड़ों हीरों लगे हैं। इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। बुधवार को दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!