श्रीलंका में मिला 40 करोड़ साल पुराना दुनिया का सबसे बड़ा नीलम, कीमत उड़ा देगी होश

Edited By Updated: 13 Dec, 2021 01:03 PM

world s largest star sapphire cluster found in srilanka

श्रीलंका में एक व्यापारी के घर से कुएं की खुदाई के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा नीलम मिला है जिसकी कीमत होश उड़ाने वाली है। करीब 510 किलोग्राम के विशाल और ...

कोलंबोः श्रीलंका में एक व्यापारी के घर से कुएं की खुदाई के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा नीलम मिला है जिसकी कीमत होश उड़ाने वाली है। करीब 510 किलोग्राम के विशाल और बेशकीमती नीलम की कीमत लगभग साढ़े सात अरब रुपए (10 करोड़ डॉलर) आंकी गई है। श्रीलंका अधिकारियों के अनुसार  श्रीलंका के रत्नपुरा इलाके की है। यहां बेशकीमती रत्नों के एक व्यापारी डॉ. गमागे के घर के पीछे कुएं की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक ये नीलम मिला है।  25 लाख कैरेट के इस नीलाम का वजन लगभग 510 किलो है। डॉ. गमागे के अनुसार, "उनके घर में कुएं की खुदाई के दौरान मजदूरों को कोई चमकीली चीज दिखी  तो उन्होंने  इसकी जानकारी मुझे दी। 

PunjabKesari

विशेषज्ञों ने इस नीलम को 'सेरेंडिपिटी सफायर' नाम दिया है।  जिसका मतलब होता है 'किस्मत से मिला नीलम'। मशहूर रत्न विशेषज्ञ डॉक्टर जैमिनी जोयसा ने कहा, "मैंने इतना बड़ा नीलम इस से पहले कभी भी नहीं देखा है। ये शायद 40 करोड़ साल पहले बना होगा। " साथ ही जानकारों का मानना है कि श्रीलंका के रत्न उद्योग के लिए ये नीलम संजीवनी का काम कर सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते पिछले साल से अब तक यहां के रत्न उद्योग को खासा नुकसान झेलना पड़ा है। रत्न उद्योग से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि यहां मिला ये नीलम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को श्रीलंका के रत्न उद्योग की तरफ आकर्षित करने का काम करेगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!