‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ में ट्रंप पर चिल्लाई मुस्लिम सांसद इल्हान उमर, बोलीं-“आपने अमेरिकियों को मारा” (Video)

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 04:13 PM

you have killed americans  ilhan omar tries to shout down trump s immigration

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के दौरान डेमोक्रेटिक सांसद Ilhan Omar ने उन पर प्रवासियों के खिलाफ नफरत फैलाने और अमेरिकी नागरिकों की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। सदन में तीखा हंगामा हुआ और कई बार कार्यवाही...

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के दौरान डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर(Ilhan Omar) ने उन पर प्रवासियों के खिलाफ नफरत फैलाने और अमेरिकी नागरिकों की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। सदन में तीखा हंगामा हुआ और कई बार कार्यवाही बाधित हुई। ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण के दौरान ट्रंप ने प्रवासियों पर सख्त रुख अपनाते हुए तीखे बयान दिए। जब उन्होंने मिनेसोटा के सोमाली समुदाय को लेकर टिप्पणी की, तो डेमोक्रेटिक सांसदों का धैर्य टूट गया। मिनेसोटा से सांसद इल्हान उमर और मिशिगन की सांसद राशिदा तालिब (Rashida Tlaib) ने बीच में हस्तक्षेप किया।

 

इल्हान उमर ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण अमेरिकी नागरिकों की जान गई है। यह विरोध मिनेसोटा में इमिग्रेशन कार्रवाई के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों की कथित मौतों के संदर्भ में था। भाषण की शुरुआत में ही टेक्सास के डेमोक्रेट सांसद Al Green को विरोध दर्ज कराने पर चैंबर से बाहर कर दिया गया। हालांकि, जैसे ही ट्रंप ने “अवैध एलियंस” बनाम “अमेरिकी नागरिकों” की सुरक्षा की बात कही, कई डेमोक्रेट सांसदों ने चुप्पी तोड़ दी।इस पर ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को “पागल” बताया और उन पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। इस टकराव ने पहले से ही ध्रुवीकृत अमेरिकी राजनीति में और तीखापन जोड़ दिया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!