अमरनाथ यात्रा: शिव भक्तों को भा रहा मंदिरों का शहर

Edited By Updated: 30 Jul, 2019 11:35 AM

shri amarnath yatra

कश्मीर को जहां धरती का स्वर्ग कहा जाता है, वहीं जम्मू को मंदिरों का शहर कहा जाता है। जम्मू पहुंचने वाले कई भक्त जम्मू के प्रमुख मंदिरों बावे वाली माता, रघुनाथ मंदिर, पीरखू जामवंत गुफा आदि के

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कश्मीर को जहां धरती का स्वर्ग कहा जाता है, वहीं जम्मू को मंदिरों का शहर कहा जाता है। जम्मू पहुंचने वाले कई भक्त जम्मू के प्रमुख मंदिरों बावे वाली माता, रघुनाथ मंदिर, पीरखू जामवंत गुफा आदि के दर्शन कर धन्य-धान्य हुए। कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों की नगरी को सुंदर शहर बताया और कहा कि वे कई बार माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आ चुके हैं और हर बार जम्मू नया रूप लेता जा रहा है। 

भक्तों ने बताया कि इस बार बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आए हैं, क्योंकि इस माह के दौरान वे हिम शिवलिंग के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।  

भोले बाबा के दर्शनों की खुशी में झूम रहे श्रद्धालु
बर्फानी बाबा की यात्रा करने पहुंच रहे साधु भोलेनाथ के रंग में रंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। साधु-संतों की टोलियां अपने प्रवचनों द्वारा जनमानस में धर्म के प्रति चेतना जागृत कर रही हैं। 

ज्यादातर साधु बर्फानी बाबा की यात्रा कर वापस लौट भी गए हैं। फिर भी भारी संख्या में साधु अभी भी बर्फानी बाबा की यात्रा करने हेतु यहां रुके हुए हैं। विश्व भर के देशों में आयोजित की जाने वाली अपनी किस्म की यात्राओं में प्रमुख स्थान रखने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को शुरू हुए 29 दिन हो गए हैं। इन 29 दिनों में लाखों तीर्थयात्री बर्फानी बाबा की गुफा में बने हिमलिंग के दर्शन कर अपनी हाजिरी दर्ज करवा चुके हैं। 

पहलगाम से बर्फानी बाबा की गुफा तक जाने वाले मार्ग या बालटाल मार्ग पर यात्रा के लिए सफर करने वाले तीर्थयात्रियों का उत्साह देखकर ऐसा लगने लगता है कि मानो भगवान शिव भक्तों के संग चल रहे हों। यात्रा मार्ग पर लगे लंगरों पर लाऊड स्पीकरों पर बज रहे भजन ‘मेरा भोला है भंडारी करदा बैल दी सवारी’ और ‘भोले नाथ जी ओ भोले नाथ जी’ को सुनकर तीर्थयात्री खुशी में नाचना शुरू कर देते हैं। 

वहीं शैतानी नाले पर रिकार्ड तोड़ संख्या में लगे लंगर आस्था के केंद्र बिंदू बने हुए हैं। लंगरों में तैयार व्यंजनों का तीर्थयात्री खूब मजा ले रहे हैं।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!