जन्मअष्टमी स्पैश्ल: नंद बाबा और वसुदेव जी के पुत्र श्रीकृष्ण एक नहीं बल्कि विभिन्न थे

Edited By Updated: 02 Sep, 2015 01:45 PM

article

श्रीश्री गोपाल चम्पु के अनुसार वैवस्वत मन्वन्तर की अठाइसवीं चतुर्युगी के द्वापर युग में भाद्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, बुधवार के दिन

श्रीश्री गोपाल चम्पु के अनुसार वैवस्वत मन्वन्तर की अठाइसवीं चतुर्युगी के द्वापर युग में भाद्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, बुधवार के दिन चन्द्र के उदय होने पर हर्षण नामक योग में दोष-रहित रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीनंदनन्दन आए।

उस समय युग के आदि-देवतागण अपने-अपने उपहार लेकर श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए वहां उपस्थित थे। नन्द नन्दन श्रीकृष्ण का नीलकमल के समान मुख, सिन्दूर रंग के होंठ, सबको मनोहर लग रहे थे। श्रीकृष्ण के आने के बाद ही योगमाया देवी ने जन्म ग्रहण किया। आठवें महीने में श्रीमति देवकी और श्रीमती यशोदा ने लगभग एक ही समय प्रसव किया।

श्रीवसुदेव व माता देवकी के हृदय में श्रीकृष्ण के चतुर्भुज रूप का दर्शन हुआ और वही रुप प्रकट हुआ उनके सामने। श्रीब्रजेश्वर व माता यशोदा के हृदय में द्विभुज रूप दिखा और उनके सामने दो भुजा वाले श्रीकृष्ण आए।

जब अत्याचारी कंस के भय से श्रीमती देवकी ने दो-भुजा वाले श्रीकृष्ण को देखने की इच्छा की तो वही द्विभुज रूप (जो यशोदा माता के यहां प्रकटा था) देवकी माता की शैय्या पर प्रकट हो गया और चतुर्भुज रूप उसके अन्दर समा गया। यह सब भगवान की शक्ति योगमाया द्वारा सम्पादित हुआ।

यह सर्वविदित है कि नन्दनन्दन श्रीकृष्ण दो बाजुओं वाले हैं जबकि उनके अंश के अंश वसुदेव नन्दन कृष्ण चतुर्भुज हैं। नन्दनन्दन श्रीकृष्ण 1000 द्वापर युग (1 द्वापर युग = 8,64000 वर्ष) के बाद प्रकट होते हैं। जबकि वसुदेव नंदन श्रीकृष्ण जब-जब धर्म का ह्रास होता है तब-तब प्रकट होते हैं।

श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज

bhakti.vichar.vishnu@gmail.com 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!