शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे गिरा

Edited By Updated: 22 Oct, 2020 10:52 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 22 अक्टूबर (भाषा) डॉलर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों की प्रारंभिक गिरावट के कारण बृहस्पतिवार को रुपये ने कारोबार की नरम शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे गिरकर 73.74 प्रति डॉलर पर रहा।

मुंबई, 22 अक्टूबर (भाषा) डॉलर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों की प्रारंभिक गिरावट के कारण बृहस्पतिवार को रुपये ने कारोबार की नरम शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे गिरकर 73.74 प्रति डॉलर पर रहा।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तेज गिरावट के साथ 73.77 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि इसने जल्दी ही कुछ वापसी की, लेकिन इसके बाद भी 16 पैसे गिरकर 73.74 प्रति डॉलर पर चल रहा था।

इससे पहले रुपया बुधवार को नौ पैसे टूटकर 73.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.78 पर चल रहा था।

घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 279.13 अंक यानी 0.69 प्रतिशत नीचे 40,428.18 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 80.05 अंक यानी 0.67 प्रतिशत गिरकर 11,857.60 पर था।

शेयर बाजारों के के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 2,108.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!