Edited By Radhika,Updated: 29 Apr, 2026 04:09 PM

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8th Pay Commission का काफी इंतजार है। इसे लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। इस कमीशन को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। 30 अप्रैल को इस बैठक का अंतिम दिन होगा। इस बैठक में कर्मचारियों की वेतन...
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8th Pay Commission का काफी इंतजार है। इसे लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। इस कमीशन को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। 30 अप्रैल को इस बैठक का अंतिम दिन होगा। इस बैठक में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों से जुड़ी प्रमुख मांगों पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है।
18 महीने के अंदर सौंपी जाएगी रिपोर्ट
जनवरी में गठित 8वें वेतन आयोग को 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोग ने जमीनी स्तर पर फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। मंगवार को यह बैठक शुरु हुई थी। यह बैठक विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ संवाद पर केंद्रित है। इससे पहले आयोग की टीम उत्तराखंड में बैठक कर चुकी है। मई महीने में आयोग की टीम पुणे और महाराष्ट्र के अन्य संस्थानों का दौरा करेगी ताकि व्यापक स्तर पर डेटा जुटाया जा सके।
कर्मचारी संगठनों ने रखी ये प्रमुख मांगें
कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच (NC-JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी ने सरकार के सामने कुछ बड़ी शर्तें रखी हैं, जिनसे सैलरी स्ट्रक्चर पूरी तरह बदल सकता है। वर्तमान में मिनिमम बेसिक पे ₹18,000 है, जिसे बढ़ाकर ₹69,000 करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.833 करने की मांग की गई है। अगर सरकार द्वारा इसे मंजूरी मिलती है तो इससे सैलरी में कई गुना बढ़ोतरी होगी। सरकार इसे स्वीकार करती है, तो वेतन में कई गुना इजाफा होगा। दूसरी ओर यूनियन ने फैमिली यूनिट को 3 से 5 करने की डिमांड रखी है। इससे HRA, TA आदि में बड़ी बढ़ोतरी होगी। DA को सैलरी में जोड़ा जाए या नहीं फिलहाल इस पर चर्चा जारी है।