महाराष्ट्र में कोरोना के 35,756 नए मामले, 79 मरीजों की मौत

Edited By Updated: 27 Jan, 2022 12:55 AM

35 756 new cases of corona in maharashtra 79 patients died

महाराष्ट्र मे बुधवार को कोरोना संक्रमण के 35,756 नये मामले सामने आए हैं तथा 79 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में राज्य सरकार ने बताया कि नए मामले आने के साथ ही राज्य

औरंगाबाद/मुंबईः महाराष्ट्र मे बुधवार को कोरोना संक्रमण के 35,756 नये मामले सामने आए हैं तथा 79 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में राज्य सरकार ने बताया कि नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76,05,181 हो गई। इस दौरान 79 मरीजों की मौत होने मृतकों का आंकड़ा 1,42,316 हो गया है। 

उन्होंने कहा कि आज राज्य में ओमीक्रोन वेरिएंट का कोई मामले सामने नहीं आया, जिससे इन मामलों की संख्या 2,858 स्थिर है। इस दौरान 39,858 मरीज ठीक हुए, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 71,60,293 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर और मृत्यु दर क्रमश: 94.15 प्रतिशत और 1.87 प्रतिशत है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब 2,98,733 सक्रिय मामले हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!