Edited By Parveen Kumar,Updated: 27 Sep, 2025 01:09 AM

गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट में एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ज़ीनत फ़ातिमा उर्फ़ हिना (35) ने मंगलवार और बुधवार की...
नेशनल डेस्क: गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट में एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ज़ीनत फ़ातिमा उर्फ़ हिना (35) ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो क्लिप बनाई जिसमें उसने अपनी तीन पड़ोसी महिलाओं पर आरोप लगाया कि वे उसके चरित्र हनन में शामिल थीं।
वीडियो में उसने कहा कि जब वह किसी काम से अपने घर की सड़क से गुज़र रही थी, तब ये महिलाएं उसके चरित्र पर अपमानजनक टिप्पणियां करती थीं। अपने वीडियो में हिना ने कहा, "मैं अपने तीन बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से जा रही हूं। मेरी मौत के लिए तीन महिलाएं और एक पुरुष ज़िम्मेदार हैं।" हिना ने पुलिस चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाया कि उसकी लिखित शिकायत के बाद भी उन्होंने उन महिलाओं और पुरुष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
हिना के पति हसन जावेद ने वीडियो के आधार पर संगीता, गुनगुन, जानकी, कोमल और अमन के खिलाफ बुधवार शाम को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कराया। अपर पुलिस उपायुक्त, कविनगर, सूर्य बली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की है और मामले की जांच की जा रही है।