बिना अनुमति अमित शाह के आवास पर जा रहे थे 6 लोग, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 18 Sep, 2023 05:20 AM

6 people were going to amit shah s residence without permission

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कृष्ण मेनन मार्ग स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर जा रहे एक परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक परिवार के छह सदस्य बिना उचित अनुमति...

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने रविवार को कृष्ण मेनन मार्ग स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर जा रहे एक परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक परिवार के छह सदस्य बिना उचित अनुमति के कृष्ण मेनन मार्ग की ओर जा रहे हैं। 

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जब ये लोग गृह मंत्री के आवास वाली जगह की तलाश कर रहे थे, तभी सूचना मिलते ही एक टीम इलाके में पहुंच गई और उन्हें समय पर पकड़ लिया गया।'' उन्होंने कहा, ‘‘कानून के तहत आगे की कार्रवाई की गई है।'' सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोग दिल्ली के आनंद विहार इलाके में ठेले लगाते थे और ठेले हटाए जाने से परेशान थे।   

अमित शाह ने 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' पर लोगों को दीं शुभकामनाएं
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस' ​​के अवसर पर पूर्ववर्ती हैदराबाद रियासत के लोगों को शुभकामनाएं दीं। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘हैदराबाद के सभी लोगों को हैदराबाद मुक्ति दिवस की शुभकामनाएं। यह दिन हैदराबाद रियासत के लोगों की अटूट देशभक्ति और निजाम के कुशासन एवं उत्पीड़न से मुक्ति के लिए उनके निरंतर संघर्ष का एक प्रमाण है।''

उन्होंने कहा, ''हैदराबाद के मुक्ति संग्राम में शहीद हुए सभी लोगों को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि।'' शाह रविवार सुबह 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के जश्न के हिस्से के रूप में एक रैली को संबोधित करेंगे। हैदराबाद रियासत का 17 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में विलय हुआ था। इस दिन को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' ​के रूप में मनाया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!