8th Pay Commission: इन 4 शहरों के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स नोट कर लें ये तारीखें; सैलरी, पेंशन और भत्तों पर लग सकती है मुहर

Edited By Updated: 03 May, 2026 12:57 PM

8th pay commission meetings will be held from ladakh to hyderabad

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th CPC) से जुड़ी बड़ी हलचल शुरू हो गई है। वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए आयोग ने चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। दिल्ली और देहरादून की सफल बैठकों के बाद अब आयोग...

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th CPC) से जुड़ी बड़ी हलचल शुरू हो गई है। वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए आयोग ने चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। दिल्ली और देहरादून की सफल बैठकों के बाद अब आयोग देश के 4 अन्य प्रमुख शहरों का दौरा करने जा रहा है। अगर आप भी पेंशन लेते हैं या फिर एक सरकारी कर्मचारी हैं तो जून महीने की ये 9 तारीखें खास हो सकती हैं।

बैठकों के दूसरे दौर में इन शहरों में होगा मंथन 

 आयोग अब दिल्ली से निकलकर क्षेत्रीय स्तर पर employee unions और Stakeholders से मुलाकात करेगा। बैठकों का अगला शेड्यूल इस प्रकार है:

  • पुणे (महाराष्ट्र) में 4 और 5 मई 2026
  • हैदराबाद (तेलंगाना) में 18 और 19 मई 2026
  • श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 1 से 4 जून 2026
  • लद्दाख में 8 जून 2026

PunjabKesari

इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की जमीनी समस्याओं को समझना और उनकी मांगों पर विचार करना है। मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है:

1.      नया वेतन ढांचा : फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी।

2.      पेंशन सिस्टम: पुरानी पेंशन बनाम नई पेंशन योजना (NPS) और पेंशनर्स की स्वास्थ्य सुविधाएं।

3.      भत्ते और छुट्टियां: महंगाई भत्ते (DA) के अलावा अन्य भत्तों और अवकाश नियमों में सुधार।

4.      सेवा शर्तें: कार्यस्थल की सुविधाएं और अन्य लाभ।

मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन

आयोग ने साफ किया है कि जो कर्मचारी संघ या प्रतिनिधिमंडल अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय सीमा (31 मई तक) के भीतर अपना 'मेमोरेंडम' जमा करना होगा और बैठक के लिए अनुरोध करना होगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!