नवी मुंबई में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 04:49 PM

a grand program was organized in navi mumbai on the 350th martyrdom day of guru

‘हिंद-दी-चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम वर्ष के उपलक्ष्य में 28 फरवरी और 1 मार्च को नवी मुंबई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

नेशनल डेस्क: ‘हिंद-दी-चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम वर्ष के उपलक्ष्य में 28 फरवरी और 1 मार्च को नवी मुंबई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोंकण विभागीय आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने जानकारी दी है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि इस दो दिवसीय आयोजन में 18 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मुख्य पंडाल में एक साथ 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 150 विशेष बसें, 38 पार्किंग स्थल और 3 हेलिपैड बनाए गए हैं। साथ ही 25 हजार लोगों के ठहरने और 1000 से अधिक अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 300 से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। आयोजन स्थल पर 15 मेडिकल सेंटर और एक अस्थायी आईसीयू केंद्र भी बनाया गया है। आपात स्थिति के लिए नजदीकी अस्पतालों में 350 बेड और 75 आईसीयू बेड आरक्षित रखे गए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 10 हजार से अधिक स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे।

राष्ट्रीय एकता का संगम
राज्य समन्वय समिति के समन्वयक रामेश्वर नाईक ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शौर्य, धर्म की स्वतंत्रता और न्याय के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनके अलावा योग गुरु बाबा रामदेव, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और विभिन्न संप्रदायों के संत व रागी जत्थेदार भी उपस्थित रहेंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!