बड़ा हादसा: हंसते-खेलते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! कार पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

Edited By Updated: 26 Dec, 2025 03:44 PM

a happy family struck by a mountain of sorrow two people dead

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरीश शास्त्री (39) और उसके...

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरीश शास्त्री (39) और उसके पिता वीरभद्र (80) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा 25 दिसंबर को शाम करीब छह बजे बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला तालुक स्थित थोटगेरे क्रॉस के पास उस वक्त हुआ जब परिवार अपने गांव से घर लौट रहा था। उसने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरीश और वीरभद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!