दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, परिसर में घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 03:33 PM

security lapse at delhi assembly unidentified car enters premises ink thrown a

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरन परिसर के अंदर घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से परिसर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया।

नेशनल डेस्क: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरन परिसर के अंदर घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से परिसर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया। 

UP नम्बर वाली निकली गाड़ी 
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार अपराह्न करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में दाखिल हुई। दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ''कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और ड्योढ़ी (पोर्च) के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस चला गया।'

 सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता
 उन्होंने कहा कि इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा चूक मान रहे हैं। यह घटना हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हुई है। 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरन घुसी, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता भी रख गया।




 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!