दिल्ली के संगम विहार इलाके में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, कई झुलसे

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 06:34 AM

a massive fire broke out in delhi s sangam vihar area killing four people

दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए।

नेशनल डेस्कः दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर जूते-चप्पल की दुकान थी, आग वहीं से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पूरे भवन में फैल गई।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर टिगरी एक्सटेंशन, ब्लॉक-B से आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि चार मंजिला इमारत पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी और आग की शुरुआत नीचे की जूते की दुकान से हुई थी।

4 लोगों की मौत 
दमकल विभाग ने करीब आठ बजे इस आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग लगने के कारणों की जांच अभी चल रही है।

पुलिस के अनुसार आग में झुलकर मरने वाले दो लोगों की पहचान की गई है। मरने वालों के नाम सतेंद्र और अनीता है। सतेंद्र इस मकान का मालिक है। अनीता सतेंद्र की ही बहन बताई जा रही है। घटना में और जिन दो अन्य की मौत हुई है उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!