चलती बस में फिर लगी भीषण आग, 40 से अधिक यात्री थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 06:27 AM

a moving bus caught fire again with over 40 passengers on board

झारखंड के रांची में शनिवार शाम एक चलती बस में आग लग गई हालांकि इस घटना में 40 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः झारखंड के रांची में शनिवार शाम एक चलती बस में आग लग गई हालांकि इस घटना में 40 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची-लोहरदगा राजमार्ग पर उस समय हुई जब बस राज्य की राजधानी से चतरा की ओर जा रही थी। मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, “बस में लगभग 45 यात्री सवार थे और मांडर बाजार के पास अचानक बस में आग लग गई।” 

उन्होंने बताया, “गनीमत रही कि बस को समय पर रोक लिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की एक गाड़ी कुछ ही देर में पहुंच गई लेकिन तब तक स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझा दी थी। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही सामान को कोई बड़ा नुकसान हुआ।” 

अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आग बैटरी बॉक्स के पास शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बस में रखे रासायनिक घोल के कारण फैल गई। उन्होंने बताया, “बस को थाना परिसर में रखा गया है जबकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।” 

पुलिस ने बताया कि बस मालिक को तलब किया गया है और उससे अग्निशामक यंत्रों सहित सुरक्षा उपायों की कमी के बारे में पूछताछ की जाएगी। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार को बेंगलुरु जा रही एक बस में दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग गई थी, जिसमें 20 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!