भारत में अब तक 97.62 करोड़ लोगों को दी गई कोविड टीके की डोज

Edited By Updated: 16 Oct, 2021 11:02 PM

a total of 97 62 crore doses of covid vaccine have been given in india so far

देश में कोविड-19 के टीकों की अब तक कुल 97.62 करोड़ खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 38 लाख खुराक शनिवार को दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़े शाम सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट पर आधारित

नई दिल्लीः देश में कोविड-19 के टीकों की अब तक कुल 97.62 करोड़ खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 38 लाख खुराक शनिवार को दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़े शाम सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट पर आधारित है। प्रतिदिन के टीकाकरण की संख्या देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ने की संभावना है। 

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से कुल 39,25,87,450 पहली खुराक और 11,01,73,456 दूसरी खुराक 18 से 44 वर्ष आयु समूह को दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 69,45,87,576 प्रथम खुराक और 28,17,04,770 दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज शनिवार को 97.62 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!