BJP चिन्मयानंद के साथ खड़ी है, मीडिया ने मामले पर आंख मूंद रखी है: आप

Edited By Updated: 12 Sep, 2019 05:23 PM

aam aadmi party bjp sanjay singh swami chinmayanand

आम आदमी पार्टी ने कानून की एक छात्रा के यौन उत्पीडऩ के आरोपी भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के साथ खड़े रहने के लिए बृहस्पतिवार को भगवा पार्टी की आलोचना की और इस मामले पर मीडिया की चुप्पी की भी निंदा की।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने कानून की एक छात्रा के यौन उत्पीडऩ के आरोपी भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के साथ खड़े रहने के लिए बृहस्पतिवार को भगवा पार्टी की आलोचना की और इस मामले पर मीडिया की चुप्पी की भी निंदा की। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पीड़िता ने चिन्मयानंद के खिलाफ सभी सबूत सौंप दिए हैं लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 

उन्होंने कहा, पीड़िता ने एसआईटी को चिन्मयानंद द्वारा बार-बार बलात्कार करने और ब्लैकमेल करने के सबूत सौंप दिए और यह मीडिया में भी उपलब्ध है लेकिन उसने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। भाजपा चिन्मयानंद के साथ खड़ी है और मीडिया क्यों इस मुद्दे पर मौन है तथा इससे आंख मूंद रही है। भाजपा की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

परास्नातक छात्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने उससे दुष्कर्म किया और एक साल तक उसका शारीरिक उत्पीडऩ किया। उसने भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस को भी शिकायत दी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें दक्षिणी जिले में एक पुलिस थाने में शिकायत मिली है जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल को भेज दिया गया है। एसआईटी ने बुधवार को चिन्मयानन्द के वकील से पूछताछ की। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!