Edited By SHUKDEV PRASAD,Updated: 27 Feb, 2026 09:55 PM

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Abhishek Manu Singhvi ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
नेशनल डेस्क: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Abhishek Manu Singhvi ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी देश की संप्रभुता से समझौता नहीं होना चाहिए।
सिंघवी ने अपने बयान में इशारों-इशारों में पाकिस्तान को संदेश देते हुए कहा कि सीमा पार अस्थिरता फैलाने की नीति अंततः खुद के लिए ही नुकसानदेह साबित होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता दक्षिण एशिया के सभी देशों के हित में है।
मौजूदा हालात में Pakistan और Afghanistan के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे समय में भारत की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी अहम मानी जा रही हैं।