'सुहागरात पर टच भी नहीं किया, और फिर...', दुल्हन ने सुनाई आपबीती; सुनकर परिजनों के उड़े होश

Edited By Updated: 18 Apr, 2025 04:00 PM

after marriage the wife found out that the husband is gay

बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है और उसने शादी से पहले यह बात उससे छुपाई थी। महिला ने इस मामले में पुलिस...

नेशनल डेस्क: बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है और उसने शादी से पहले यह बात उससे छुपाई थी। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शादी के बाद उसे यह गंभीर राज पता चला, जिससे वह बहुत आहत हुई।

शादी में खर्च किए गए थे लगभग 2 करोड़ रुपए
मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने मोटे दहेज के लिए धोखे से उसकी शादी कराई। इसके अलावा, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुरालवालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

सुहागरात पर भी छूया नहीं...
महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जब शादी के बाद पति ने उसे सुहागरात पर भी छूने तक की कोशिश नहीं की, तो उसे अजीब लगा। फिर धीरे-धीरे उसे इस बात का एहसास हुआ कि उसका पति समलैंगिक है, जो महिलाओं में नहीं बल्कि पुरुषों में दिलचस्पी रखता है। इस बात को बर्दाश्त न कर पाने के कारण महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला ने यह भी कहा कि ससुराल में जब उसने इस बारे में बात की, तो किसी ने उसका समर्थन नहीं किया और उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया जाने लगा। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!