पंजाब के स्कूलों में बढ़ेंगी छुट्टियां! Red Alert के बीच आज आ सकते हैं नए आदेश

Edited By Updated: 13 Jan, 2026 11:36 AM

punjab school holidays news

पंजाब में लोहड़ी के त्योहार के मौके पर पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर

चंडीगढ़ : पंजाब में लोहड़ी के त्योहार के मौके पर पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में राज्य के स्कूलों में छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसी कारण यह माना जा रहा है कि पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ के स्कूलों में भी आज छुट्टियां बढ़ाने को लेकर नए आदेश जारी हो सकते हैं।

पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान किया गया था। इसके तहत 14 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला आज आ सकता है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सबसे पहले है।

इसीलिए हर जरूरी फैसला मौसम को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा। यह भी बता दें कि पिछले कई दिनों से पंजाब के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह के समय काम-काज पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड अपने पूरे जोर पर है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!