Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 26 Jun, 2025 02:00 PM

हाल ही में हुई एयर इंडिया की दुर्घटना जांच में बड़ी सफलता हासिल हुई है। दुर्घटना स्थल से मिली काली बॉक्स यानी ब्लैक बॉक्स से डेटा डाउनलोड कर लिया गया है। इस डेटा का विश्लेषण अब जारी है और इससे दुर्घटना के कारणों को समझने में मदद मिलेगी।
नेशनल डेस्क: सरकार ने गुरुवार दोपहर जानकारी दी कि 12 जून को हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद बरामद ब्लैक बॉक्स से डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है। इस ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) शामिल हैं, जो दुर्घटना के वक्त की महत्वपूर्ण जानकारियां रिकॉर्ड करते हैं। दुर्घटना के दौरान ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे डेटा रिकवरी पर सवाल थे। हालांकि, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) और मेमोरी मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से निकालने में सफलता हासिल की। इन मॉड्यूल से आवश्यक डेटा डाउनलोड कर लिया गया है।
जांच में नया मोड़ और आगे की प्रक्रिया
अब इस डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जो दुर्घटना के कारणों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जांच टीम ने कहा है कि यह डेटा विमान की उड़ान के आखिरी पलों की सटीक जानकारी देगा। इसके आधार पर ही दुर्घटना के पीछे की असली वजहें सामने आएंगी।