एयर इंडिया की वॉशिंगटन जा रही फ्लाइट में गड़बड़ी, थम गई सैंकड़ों यात्रियों की सांसें !

Edited By Updated: 03 Jul, 2025 02:09 PM

air india delhi to washington flight ai 103 cancelled midway

दिल्ली से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी  जा रही  एयर इंडिया की फ्लाइट AI-103 को तकनीकी कारणों के चलते मध्य-रास्ते में विएना (ऑस्ट्रिया) में  आपात  लैंडिंग करनी पड़ी

International Desk: दिल्ली से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी  जा रही  एयर इंडिया की फ्लाइट AI-103 को तकनीकी कारणों के चलते मध्य-रास्ते में विएना (ऑस्ट्रिया) में  आपात  लैंडिंग करनी पड़ी। यह रुकावट ईंधन भरने के निर्धारित ठहराव**  के दौरान हुई, जब विमान की जांच में "एक्सटेंडेड मेंटेनेंस टास्क"  यानी विस्तृत रखरखाव कार्य की आवश्यकता पाई गई।एयर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि, “विएना में निर्धारित ईंधन स्टॉप के दौरान, एक जरूरी मेंटेनेंस टास्क का पता चला, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वहीं रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।” 

 
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 2 जुलाई को दिल्ली से रवाना हुई फ्लाइट को विएना में ईंधन भरने के लिए रोका गया था। ईंधन भराई के समय विस्तृत तकनीकी जांच  (extended maintenance task)  के तहत विमान में गंभीर खराबी की जानकारी मिली, जिसे तुरंत ठीक करना संभव नहीं था। इसलिए एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता  देते हुए फ्लाइट को यहीं रद्द करने का निर्णय लिया।

 
  यात्रियों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड

  •  वॉशिंगटन डीसी जा रहे सभी यात्रियों को विएना में सुरक्षित उतार लिया गया ।
  •  जिन यात्रियों के पास वैध शेंगेन वीज़ा या वीज़ा-मुक्त प्रवेश पात्रता थी, उन्हें विएना में होटल में ठहरने की सुविधा दी गई।
  •  जिन यात्रियों के पास प्रवेश की अनुमति नहीं थी, उनके लिए ऑस्ट्रियाई इमिग्रेशन और सुरक्षा एजेंसियों  से मंजूरी मिलने तक  एयरपोर्ट पर ठहरने की व्यवस्था की गई।

  

एयर इंडिया ने यात्रियों को वॉशिंगटन के लिए वैकल्पिक उड़ानों में बुक किया और पूर्ण धनवापसी (Full Refund) का विकल्प भी प्रदान किया। इसके अलावा, वॉशिंगटन डीसी से दिल्ली लौटने वाली वापसी उड़ान AI-104  को भी रद्द कर दिया गया। इस फ्लाइट के यात्रियों को भी अन्य उपलब्ध फ्लाइट्स में शिफ्ट किया गया और उनकी प्राथमिकता के अनुसार रिफंड भी दिया गया।  एयर इंडिया ने कहा “हमें असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह निर्णय  उड़ान से पहले की सुरक्षा प्रक्रिया के तहत लिया गया।”

 

 बता दें कि एयर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस हर दिन  1100 से अधिक उड़ानें संचालित करती हैं, जिनमें औसतन  1.5 लाख यात्री यात्रा करते हैं । एयरलाइन ने माना कि हाल के दिनों में उसे हवाई क्षेत्र की बंदिशें, यूरोप और पूर्वी एशिया में एयरपोर्ट की पाबंदियां, और एयर ट्रैफिक की भीड़  जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसी के चलते एयर इंडिया ने पहले ही घोषणा की थी कि वह स्वेच्छा से अपनी फ्लाइट्स की पूर्व-उड़ान जांच को और सख्त बनाएगी और  कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से कम की जाएंगी।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!