कौन हैं न्यायमूर्ति अरुण पल्ली? जो बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख HC के चीफ जस्टिस

Edited By Updated: 13 Apr, 2025 12:12 AM

arun palli appointed chief justice of jammu kashmir and ladakh hc

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू- कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शनिवार को एक...

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू- कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति पल्ली की नियुक्ति से संबंधित घोषणा की गई। 

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने चार अप्रैल, 2025 को न्यायमूर्ति पल्ली को जम्मू- कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति पल्ली 28 दिसंबर 2013 से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उनका जन्म 18 सितंबर, 1964 को हुआ था। 

उन्होंने 1988 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से कानून की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की। एक सितंबर, 2004 को उन्हें पंजाब का अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। इस पद पर वह मार्च 2007 तक रहे। उन्हें 26 अप्रैल, 2007 को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!