Edited By Mehak,Updated: 15 Oct, 2025 06:53 PM

दिवाली के समय घर की सफाई करते समय स्वास्थ्य का ध्यान न रखने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। जमा धूल हवा में फैलने से एलर्जी, खांसी और सांस की तकलीफ बढ़ा सकती है। क्लीनिंग प्रोडक्ट्स में मौजूद हार्श केमिकल्स त्वचा, आंख और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते...
नेशनल डेस्क : दिवाली के मौके पर घरों में आमतौर पर सफाई का काम जोर-शोर से शुरू हो जाता है। लोग पुराने सामान को हटा कर नए सामान रखते हैं या उन्हें व्यवस्थित करते हैं। पंखे, फर्नीचर, पर्दे और घर के हर कोने को चमकाया जाता है। लेकिन सफाई के दौरान अगर स्वास्थ्य का ध्यान न रखा जाए तो यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है।
धूल और एलर्जी का खतरा
सफाई के दौरान सबसे बड़ी समस्या धूल होती है। लंबे समय तक जमा धूल अचानक हवा में फैल जाती है, जिससे एलर्जी, खांसी, छींक और सांस की तकलीफ बढ़ सकती है। जिन लोगों को पहले से अस्थमा या एलर्जी की समस्या है, उन्हें सफाई के दौरान इस धूल से विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
केमिकल्स से खतरे
सफाई के लिए अक्सर डिटर्जेंट, ब्लीच और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स हार्श केमिकल्स से बने होते हैं। इनका ज्यादा इस्तेमाल या लंबे समय तक संपर्क में रहने से त्वचा, आंखों और सांस की समस्या हो सकती है।
शारीरिक थकान और चोटें
बहुत मेहनत करने से पीठ, कंधे और पैरों में दर्द हो सकता है। अगर पहले से कोई समस्या है, तो यह और बढ़ सकती है।
सुरक्षा के उपाय
सफाई के दौरान स्वास्थ्य बचाने के लिए विशेषज्ञ कुछ जरूरी सुझाव देते हैं:
- मास्क पहनें – N95 या सर्जिकल मास्क जरूरी है।
- रबर के ग्लव्स और सेफ्टी गॉगल्स पहनें ताकि हाथ और आंख सुरक्षित रहें।
- कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला रखें, ताकि धूल और केमिकल्स बाहर निकल सकें।
- झाड़ू की बजाय गीले कपड़े या मोप का इस्तेमाल करें, जिससे धूल हवा में न फैले।