अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव, यहां जानें नई टाइमिंग

Edited By Updated: 05 Feb, 2025 06:40 AM

ayodhya change in the timing of darshan and aarti of ram temple

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर स्थित भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है।

नेशनल डेस्कः अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर स्थित भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के समयावधि में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है।

सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक रामलला का दर्शन होगा। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जायेगा, फिर सुबह छह बजे श्रृंगार आरती के साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिये दर्शनार्थ खोल दिया जायेगा। दोपहर 12 बजे राजभोग के पश्चात पुन: श्रद्धालु रामलला का अनवरत दर्शन कर सकेंगे, जो शाम सात बजे संध्या आरती में पन्द्रह मिनट के लिये भगवान का पट बंद रहेगा। उसके बाद अनवरत दर्शन रात्रि दस बजे तक होगा। शयन आरती के बाद भगवान का पट बंद किया जायेगा।

ट्रस्ट ने बताया कि इसके पूर्व में रामलला की शयन आरती साढ़े नौ बजे तक हो जाया करती थी और सात बजे सुबह से श्रद्धालुओं के लिये भगवान का पट खोला जाता था। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके इसके लिये दर्शन अवधि बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग आधे घंटे शाम को और एक घंटे सुबह कुल मिलाकर डेढ़ घंटा का समय श्रद्धालुओं के दर्शन के लिये बढ़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!