"हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं", भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 04:44 PM

bageshwar dham chief congratulates team india in special bundeli style

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के बाद एक बार फिर से इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने 52 रनों से साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है।

नेशनल डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के बाद एक बार फिर से इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने 52 रनों से साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। देश भर में इस अभूतपूर्व जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक जीत को लेकर देश के लोग और बड़े- बड़े नेता टीम को बधाइयां दे रहे हैं। इसी संबंध में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने भी टीम का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी है।  

ये भी पढ़ें-  Bihar Elections 2025 : '₹10 हज़ार ले लो, पर NDA को वोट मत दो.., सोनबरसा में प्रियंका गांधी ने कसा चुनावी तंज

बागेश्वर धाम महाराज का बुंदेली में संदेश

देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी खुशी जाहिर की और टीम इंडिया को खास अंदाज़ में बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें- Gold Price Forecast: सोने में रिकॉर्ड तेजी जारी, चांदी धड़ाम! क्या इस गिरावट में निवेश करना सही रहेगा? जानिए कहते हैं एक्सपर्ट्स

महाराज ने अपनी स्थानीय बुंदेली भाषा में संदेश देते हुए कहा-"हमारा भारत रेल और खेल में आगे बढ़कर नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। आज अभूतपूर्व दिन है जब महिला क्रिकेट टीम ने 47 वर्षों बाद विश्व कप जीतकर खेल इतिहास में नई छाप छोड़ी। हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं हैं।" उन्होंने प्रार्थना की कि भारत की बेटियां इसी तरह आगे बढ़ें और देश को नए आयाम दें। संदेश का अंत उन्होंने "सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा" के नारे के साथ किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!