Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 May, 2026 10:49 AM

माया नगरी मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर 'ताज लैंड्स एंड' होटल से धोखाधड़ी और जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ वक्त बिताने के लिए अपनी पत्नी के नाम और फोटो वाले फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया।...
Mumbai Taj Lands End Identity Theft : माया नगरी मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर 'ताज लैंड्स एंड' होटल से धोखाधड़ी और जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ वक्त बिताने के लिए अपनी पत्नी के नाम और फोटो वाले फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। वडोदरा में रह रही पत्नी को जब इस 'होटल कांड' की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बांद्रा पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही है।
ऐसे खुला राज
इस पूरे ड्रामे का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला के वकील ने उन्हें फोन किया। दरअसल महिला और उनके पति के बीच सूरत की एक अदालत में तलाक (Divorce) का मामला चल रहा है। वकील ने समझौते के सिलसिले में बात करते हुए बताया कि उनके पति को होटल में किसी महिला के साथ देखा गया है। जब पत्नी ने खुद पड़ताल की तो होटल के रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज मिला जबकि वे वहां गई ही नहीं थीं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, कप्तान अक्षर पटेल पर भारी जुर्माना, जानें वजह?
वहीं होटल से मिली जानकारी के अनुसार होटल का सुइट 16 से 18 फरवरी के बीच पति और पत्नी के नाम पर बुक था। चेक-इन के वक्त होटल में जो आधार कार्ड जमा किया गया था वह पूरी तरह नकली था। उस पर पत्नी का नाम और फोटो तो था लेकिन वह असली सरकारी दस्तावेज नहीं था। पति ने अपनी प्रेमिका की पहचान छिपाने के लिए अपनी पत्नी की पहचान का अवैध इस्तेमाल किया।
इन धाराओं में फंसा पति
बांद्रा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पर मुख्य रूप से ये आरोप हैं। सरकारी दस्तावेज (आधार कार्ड) के साथ छेड़छाड़ करना और नकली कार्ड बनाना। किसी दूसरे की पहचान का उसकी सहमति के बिना गलत इस्तेमाल करना। होटल प्रशासन को गलत जानकारी देकर गुमराह करना और सुविधाओं का लाभ उठाना। पुलिस उस अज्ञात महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है जिसने इस खेल में पति का साथ दिया।
यह भी पढ़ें: Rain Alert: दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, कहीं धूल भरी आंधी के आसार तो कहीं...
अंत में कहा जा सकता है कि यह घटना न केवल वैवाहिक विवाद का हिस्सा है बल्कि सरकारी पहचान पत्रों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाती है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि ताज जैसे पांच सितारा होटल में चेक-इन के समय पहचान पत्र की बारीकी से जांच क्यों नहीं की गई।